फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Victim sitting on dharna along with family to vacate the house

मकान खाली कराने को परिवार सहित धरने पर बैठा पीड़ित

Wed, 11 Aug 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Victim sitting on dharna along with family to vacate the house
रफ़रोजाबाद ! न्याय की मांग को लेकर सुभाष तिराहे पर धरना देता पीड़ित परिवार - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। तीन साल पूर्व किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने मकान पर कब्जा कर लिया। पीड़ित मकान खाली कराने के लिए भटक रहा है। न्याय न मिलने पर पीड़ित बुधवार को परिवार के साथ सुभाष तिराहे पर धरने पर बैठ गया।
विज्ञापन

मामला उत्तर थाना क्षेत्र का है। कैलाशनगर निवासी सत्यभान पुत्र ग्यादीन गुप्ता का कहना है कि तीन साल पूर्व उसके मकान में पंकज नामक के व्यक्ति ने कमरा किराए पर लिया था। एक साल बाद पंकज ने मकान में बने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर उसमें कब्जा कर लिया। पंकज दबंग किस्म का होने के साथ ही उसका पुलिस के बीच उठना बैठना भी है। पिछले दो साल से लगातार शिकायत किए जाने के बाद भी पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही। जबकि पंकज पूरे मकान पर कब्जा करने की लगातार धमकी देने के साथ ही जेल भिजवाने को कह रहा है। पुलिस द्वारा न्याय न दिए जाने पर वह अपनी पत्नी इंद्रदेवी व बच्चों के साथ सुभाष तिराहे पर धरने पर बैठ गया। पीड़ित का कहना है कि रामलीला चौराहा के समीप ठेल लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उत्तर थानाध्यक्ष अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि सत्यभान के भतीजे गोविंद गुप्ता ने अपने मकान के हिस्से की नोटरी पंकज पाराशर नाम के व्यक्ति को कर दी। इसके बाद वर्ष 2017 को गोविंद गुप्ता ने मकान की रजिस्ट्री चाचा सत्यभान के नाम कर दी। मामला उच्च धिकारियों के संज्ञान में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed