{"_id":"687168ad4765fe9dd1029dcb","slug":"vehicle-ran-over-bike-rider-on-expressway-death-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-152140-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एक्सप्रेसवे पर वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एक्सप्रेसवे पर वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
Sat, 12 Jul 2025 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
सिरसागंज। नगला खंगर थाना क्षेत्र में ऐक्सप्रेसवे पर वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल बाइक सवार युवक की सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सिरसागंज क्षेत्र के थाना नगला खंगर में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर नगला खंगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और घायल को एंबुलेंस से सैफई पीजीआई भेज दिया। लेकिन वहां घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी कर बताया कि मृतक का नाम अर्जुन 26 वर्ष पुत्र त्रिलोकी निवासी हबुआपुरा सठवारा लखनऊ का रहने वाला है और आगरा से बाइक से अपने गांव जा रहा था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।