फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   utsav me sammanit kiya

अक्षराभिषेकोत्सव में पद्मश्री कैलाश मड़बैया का शांतिदेवी श्रुतसेवा से अलंकरण

Sun, 02 Feb 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
utsav me sammanit kiya
फिरोजाबाद। श्रुतसेवा निधि न्यास द्वारा आयोजित अक्षराभिषेकोत्सव कार्यक्रम के दौरान पुस्तक विम? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। श्रुतसेवा निधि न्यास द्वारा रविवार को अक्षराभिषेकोत्सव का आयोजन पालीवाल हॉल में किया गया। इसमें अक्षरों के पुजारियों का समिति की ओर से सम्मान किया गया। साथ ही तीन साहित्यकार एवं कवियों की कृतियों का विमोचन भी हुआ। इसमें पद्मश्री डॉ. कैलाश मड़बैया को शांतिदेवी गुप्त श्रुतसेवा अलंकरण से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद जैन मिलेनियम, राजेंद्र प्रसाद जैन, महावीर जैन मुन्नाबाबू ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। स्वागत गान की प्रस्तुति सृष्टि जैन ने दी। अतिथियों का सम्मान अमित जैन, जिनेंद्र जैन ने किया। इसके बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉपर रहीं पूजा यादव एवं हाईस्कूल टॉपर राजनंदनी यादव को स्टॉल, स्वेटर, डिक्शनरी देकर सम्मानित किया। मेधावियों का यह सम्मान निधि गुप्ता, कल्पना राजौरिया, सरस वर्मा, नीता जैन, संतोष जैन, सीमा जैन, सुभाष जैन आदि ने किया। राधामोहन जौहरी लाल जैन ट्रस्ट की ओर से अनिल जैन ने दोनों मेधावियों को रजत पदक प्रदान किया। इस दौरान पद्मश्री कैलाश मड़बैया को समिति के पदाधिकारियों ने 25 हजार नकद सम्मान राशि, शॉल, माला, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ. कैलाश ने कहा कि मैं देश, विदेशों में घूमा हूं। मगर फिरोजाबाद का यह आयोजन मेरी जानकारी पूरे हिंदुस्तान का ऐसा आयोजन है, इसमें अक्षर के पुजारियों का अक्षराभिषेक किया जाता है। बनारसीदास चतुर्वेदी की धरती को प्रणाम करता हूं। उन्होंने अपनी कविताओं का पाठ भी किया।
विज्ञापन

शहर के लोगों को अभियान से जुड़ना चाहिए : सीडीओ
युवा कवि प्रवीन कुमार पांडेय ने सरस्वती वंदना पढ़ी। मंचासीन अतिथि विधायक मनीष असीजा ने कहा कि उन्हें इस बात का गौरव है कि वह विद्वानों की इस संस्था के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि न्यास के लिए सरकार की तरफ से जो भी मदद होगी वह कराएंगे। सीडीओ नेहा जैन ने कहा कि शहर के लोगों को सरकारी अभियान से जुड़ना चाहिए। जिसमें स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य अभियान प्रमुख हैं। महामंत्री अजय कुमार जैन ने किया। संचालन वरिष्ठ अनूप चंद्र जैन ने किया। ललतेश जैन, अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राजू, राहुल सिटीजन, प्रमोद जैन, मुकेश जैन, अमित जैन, विजय देवता, वीरेंद्र जैन, हरिकिशन जैन, जयप्रकाश, दीपक कुमार, मयंक जैन, जिनेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कृतियों का किया विमोचन
समारोह में प्रोफेसर प्रकाशचंद्र जैन की कृति चित्रसेन पद्मावती खंड काव्य, डॉ. चंद्रवीर जैन की कृति विविधा और सुभाषचंद्र यादव की कृति आत्ममंथन का मंचासीन अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed