फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Use of substandard bricks in drain construction, contractor fined

Firozabad News: नाली निर्माण में घटिया ईंटों का प्रयोग, ठेकेदार पर जुर्माना

Sun, 29 Jun 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 29 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Use of substandard bricks in drain construction, contractor fined
मोहल्ला छापरिया में मानक के विपरित निर्माण की सूचना पर जांच को पहुंचे, सहायक अभियंता व जेई
फिरोजाबाद। वार्ड नंबर 63 छपरिया में पार्षद ने नाली निर्माण में घटिया ईंटों का प्रयोग करने की शिकायत निगम अफसरों से शुक्रवार को की थी। मौके पर निगम के अफसर जांच को पहुंचे। उन्होंने मामले को सही पाया। इसके कारण शनिवार को ठेकेदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने की संस्तुति की गई। इसके साथ ही नोटिस जारी किया गया। दोबारा ऐसी गलती पर फर्म को काली सूची में डालने की चेतावनी दी गई है। वहीं मामूली जुर्माना लगाकर ठेकेदार को राहत देने वाले अफसर भी सवालों के कठघरे में आ गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने छपरिया गली नंबर 16 में छुट्टन के मकान से मस्जिद के मोड तक नाली और सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था। मैसर्स आदित्य कांट्रेक्टर को कार्य की जिम्मेदारी दी गई है, यह फर्म पूर्व पार्षद संतोष राठौर के भाई लालू राठौर की है। नगर निगम से टेंडर लेने के बाद ठेकेदार नाली निर्माण में पीला ईंट का प्रयोग कर रहा था। नाली निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने के कारण स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। जिसके कारण काम को रोक दिया गया था। नगर आयुक्त ऋषि राज के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र ने कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल, जेई अजीत कुमार के साथ मौके पर पहुंच कार्य की जांच की थी। शिकायत को सही पाया गया था। इसके कारण निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मनीष कुमार ने ठेकेदार पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed