फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uproar outside nursing home over death of old man

वृद्घ की मौत पर नर्सिंग होम के बाहर हंगामा

Wed, 20 Oct 2021 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Uproar outside nursing home over death of old man
फिरोजाबाद। एका थाना क्षेत्र के गांव नगला देवारी निवासी वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव नगला देवारी निवासी 60 वर्षीय ज्ञान सिंह पुत्र गंगाराम विगत बुखार से पीड़ित थे। इसके साथ ही उनके शरीर पर दाने हो गए थे। परिजन एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र स्थित नर्सिंग होम पर वृद्ध का उपचार करा रहे थे। मंगलवार शाम वृद्ध की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर एका और अवागढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

एका थाना पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर मामले को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञान सिंह के पुत्र आकाश ने कहा कि पिता की मौत चिकित्सक की लापरवाही के कारण हुई है। पिता के शरीर पर दाने होने के साथ वह बुखार से भी पीड़ित थे। एका थानाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा का कहना है कि वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हुई है। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed