फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uproar of timbers due to lack of oxygen in government trauma center

सरकारी ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन न मिलने पर तीमारदारों का हंगामा 1

Sat, 01 May 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Uproar of timbers due to lack of oxygen in government trauma center
फिरोजाबाद। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार रात मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों से तीमारदारों नोकझोंक हुई। हंगामे के बीच चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

सुहागनगरी में ऑक्सीजन संकट दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात सरकारी ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन खत्म होने की स्थिति में पहुंच गई। जानकारी पर तीमारदार मरीजों के लिए ऑक्सीजन की मांग करने लगे। इस पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के नाम पर हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद तीमारदारों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल अफसरों के फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन अधिकारियों से बात नहीं हो सकी। इसके बाद तीमारदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान तीमारदारों की स्वास्थ्य कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख स्टाफ और चिकित्सक सरकारी ट्रॉमा सेंटर छोड़कर चले गए। सूचना पर चौकी प्रभारी जिला अस्पताल पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे तीमारदारों को समझाने के साथ ही मामले को शांत कराया। इसके बाद स्टाफ ड्यूटी पर लौटा।
तीमारदारों का आरोप, कोविड अस्पताल में भी नहीं किया गया भर्ती
ऑक्सीजन के अभाव में सरकारी ट्रॉमा सेंटर में हंगामा कर रहे तीमारदारों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगाए। तीमारदारों का आरोप था कि वह पिछले कई घंटों से ऑक्सीजन के लिए भटक रहे है।

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने कोविड मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में ले जाने के लिए कह दिया। मरीज को लेकर गए तो भर्ती नहीं किया गया।
बिगड़ रही है पति की हालत नहीं मिल रही ऑक्सीजन
पति की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। आधा घंटे से अधिक का समय हो गया। अभी तक ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं की गई है। चिकित्सक सुनवाई नहीं कर रहे है। पति ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे है।
पूनम तीमारदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed