फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: Negligence in verification, report received from only one in five tehsils

यूपी बोर्ड : सत्यापन में बरती लापरवाही, पांच तहसीलों में सिर्फ एक की आई रिपोर्ट

Sat, 19 Oct 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 19 Oct 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Negligence in verification, report received from only one in five tehsils
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में लापरवाही सामने आ रही है। जनपद के 573 विद्यालयों के लिए बनाई गई आठ टीमें अंतिम तिथि निकलने के बाद भी रिपोर्ट नहीं सौंप सकी हैं। तय तिथि 15 अक्तूबर तक किसी ने शिक्षा विभाग को रिपोर्ट नहीं दी। विभाग ने तिथि बढ़ाकर 17 अक्तूबर निर्धारित कर दी थी, लेकिन एक ही तहसील की रिपोर्ट आ सकी है। जबकि विभाग को सत्यापन रिपोर्ट फीडिंग करके 20 अक्तूबर को हर हाल में माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजनी है।परीक्षा फार्म भरने के बाद अब केंद्र बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। जनपद के 22 राजकीय और 59 अशासकीय सहित 573 विद्यालयों का सत्यापन होना था। इसके लिए जिलाधिकारी ने पांच तहसीलों में आठ टीमें बनाई थीं। इन टीमों को विद्यालयों में सुविधा संसाधनों की जांच कर 15 अक्तूबर तक जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। इसके बाद केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 15 अक्तूबर तक एक भी तहसील से रिपोर्ट नहीं आई थी। डीआईओएस ने 17 अक्तूबर तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार शाम तक अधिकारी और पटल सहायक रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे थे। जिससे रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। लेकिन, शिकोहाबाद तहसील से ही रिपोर्ट आई थी। शेष तहसीलों से निर्धारित तिथि तक कहीं से सत्यापन रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन


-जांच कमेटी की ओर से सत्यापन रिपोर्ट नहीं मिली है। 20 अक्तूबर तक रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जानी है। हम टीमों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद परिषद की वेबसाइट पर सत्यापन रिपोर्ट को अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

धीरेंद्र कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed