फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Female student subjected to misconduct after intruder enters classroom; male student injured upon protesting.

Firozabad News: क्लास में घुसकर छात्रा से अभद्रता, विरोध करने पर छात्र को किया घायल

Wed, 16 Sep 2026 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Female student subjected to misconduct after intruder enters classroom; male student injured upon protesting.
जसराना। थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में मंगलवार को कक्षा 12 की छात्रा से अभद्रता करने और विरोध करने पर छात्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा से अभद्रता करने का विरोध करने पर आरोपी ने फोन कर अपने पांच साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने छात्र को पीटा और लोहे के कड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में छात्र लहूलुहान हो गया। मामले में छात्रा की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

एक कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 12 की छात्रा को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मंगलवार दोपहर वह कक्षा में बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान ग्राम नगला रामा निवासी एक युवक कक्षा में पहुंच गया। आरोप है कि उसने छात्रा के साथ अभद्रता करते हुए गलत हरकतें शुरू कर दीं। कक्षा में मौजूद छात्र कृष्णा ने इसका विरोध करते हुए बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध से नाराज युवक ने फोन कर गांव से अपने पांच साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में पहुंचे युवकों ने कृष्णा के साथ गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ और घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान लोहे के कड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़िता ने जसराना थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed