फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: Final list of exam centres to be released tomorrow

यूपी बोर्ड: कल आएगी परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची

Sun, 28 Dec 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 28 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Final list of exam centres to be released tomorrow
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची मंगलवार को जारी हो सकती है। इस समय जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने की तैयारी लगातार जारी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से आरंभ होंगी। परीक्षाओं को कराने के लिए जिले में केंद्र बनाए जा रहे हैं। पिछले दिनों बोर्ड ने 95 कॉलेजों को केंद्र बनाने के लिए सूची जारी कर दी थी। जिस पर विभाग द्वारा आपत्तियां ली गई थीं। 166 से अधिक आपत्तियां आने के बाद अब इनका निस्तारण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने बताया कि जिला स्तर पर तैयार की गई 106 केंद्रों की सूची पिछले दिनाें बनाकर बोर्ड को भेज दी गई थी। इस सूची पर भी जिले से चार आपत्तियां पहुंची थी। इस पर अब बोर्ड की ओर से अंतिम मोहर लगाई जाएगी। संभावना है कि परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची बोर्ड की ओर से मंगलवार को जारी कर दी जाएगी। बोर्ड से मिलने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। परीक्षा को नकल रहित और नियमानुसार ही कराया जाएगा। इस बार परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 70,044 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


-
प्री-बोर्ड परीक्षाएं 6 जनवरी से होंगी शुरू
फिरोजाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा के आयोजन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार ये परीक्षाएं जनवरी के द्वितीय सप्ताह में विद्यालय स्तर पर आयोजित होंगी। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तर पुस्तिका की दूसरी खेप आई
-यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए उत्तर पुस्तिकाएं आ रही है। रविवार को उत्तर पुस्तिका की दूसरी खेप पीडी जैन कॉलेज पहुंची। यहां सुरक्षित रखवा दिया गया। जल्द ही उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed