फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Vikas Divyakirti to Interact with Students in Agra Today

युवाओं से संवाद: शिक्षाविद डॉ. विकास दिव्यकीर्ति देंगे स्टार्टअप और रोजगार के मंत्र, यहां होगा कार्यक्रम

Tue, 15 Sep 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 10:19 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को यूपी राइज 2026 कार्यक्रम में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति युवाओं से संवाद करेंगे। खंदारी स्थित जेपी सभागार में होने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्टार्टअप, रोजगार और करियर के नए अवसरों की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
Dr. Vikas Divyakirti to Interact with Students in Agra Today
विद्यार्थी।

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को युवाओं को स्टार्टअप, रोजगार और करियर के नए अवसरों से जोड़ने की पहल होगी। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से यूपी राइज 2026 का आयोजन मंगलवार को खंदारी स्थित जेपी सभागार सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद्, लेखक और सिविल सेवा मार्गदर्शक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन


संवाद, संकल्प, सफलता थीम पर होने वाले आयोजन में विद्यार्थियों को स्टार्टअप फंडिंग, रोजगार, करियर और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से जुड़े अवसर एक ही मंच पर मिलेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में प्रो. अनिल गुप्ता और डॉ. प्रेरणा मेहता की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


यूपी राइज में विद्यार्थियों के लिए चार प्रमुख जोन बनाए जाएंगे। विद्यार्थी विशेषज्ञों से संवाद कर करियर से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसमें विद्यार्थी अपने स्टार्टअप आइडिया, नवाचार और उद्यमिता से जुड़े विचार विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत कर मार्ग दर्शन भी ले सकेंगे। प्रवेश के लिए कॉलेज विद्यार्थियों को आईडी कार्ड साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed