फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two 12-year-old boys go missing in Kasganj after leaving home for a party

कहां गए मासूम: पार्टी करने की बात कहकर घर से निकले दो बच्चे, फिर नहीं लौटे; कासगंज पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 15 Sep 2026 09:58 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 09:58 AM IST
सार

कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र से सोमवार शाम दो 12 वर्षीय बच्चे पार्टी करने की बात कहकर घर से निकले और वापस नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Two 12-year-old boys go missing in Kasganj after leaving home for a party
बच्चों के फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र से सोमवार शाम दो 12 साल के बच्चे संदिग्ध  हालात में लापता हो गए। दोनों बच्चे परिजन को बिना कुछ बताए घर से निकले थे। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6:45 बजे सूत की मंडी निवासी अर्जुन भारद्वाज का 12 वर्षीय पुत्र गर्व भारद्वाज और आवास विकास कॉलोनी निवासी रखेंद्र कुमार का 12 वर्षीय पुत्र सुतेज कुमार अचानक लापता हो गए। परिजन ने जब उनकी खोजबीन की तो पता चला कि दोनों अपने एक अन्य दोस्त शौर्य जैन से पार्टी करने की बात कहकर एक साथ निकले थे।
विज्ञापन


देर रात तक जब दोनों बालक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि गर्व भारद्वाज अपने साथ एक मोबाइल फोन भी लेकर गया है, जो लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जगदीश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया। संभावित स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में दोनों बालकों की सकुशल बरामदगी के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल की अंतिम लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed