{"_id":"58c9852c4f1c1b6b3732b88d","slug":"up-board-exam-begins-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरीं
अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। सुबह और शाम की पाली में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा कक्ष देखने के लिए एक दिन पूर्व ही छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। वहीं, प्रशासन ने भी नकल को रोकने के लिए सभी तैयारी कर रखी हैं।
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा जिले में 188 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिले को पांच जोन और 31 सेक्टर में बांटा गया है। नकल को रोकने के लिए छह उड़न दस्ते बनाए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। शांतिव्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी परीक्षा केंद्र पर तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्राें पर सीट प्लान बुधवार को फाइनल किया गया। वहीं, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य शिक्षक भी परीक्षा केंद्रों पर जायजा लेते रहे। रिजर्व में भी शिक्षकों को रखा गया है ताकि नकल मिलने पर स्टाफ को बदला जा सकेगा।
एका, जसराना नकल के हैं गढ़
एका और जसराना क्षेत्र नकल के गढ़ माने जाते हैं। यहां नकल के ठेके उठाए जाते हैं। इस बार भी ठेकेदारों ने भी नकल तैयारियां की हैं। हालांकि प्रशासन ने नकल को रोकने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए हैं, किंतु दो-चार पेपर होने के बाद ये सेक्टर मजिस्ट्रेट निष्क्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन
संकलन केंद्र पर हुई तैयारियां
फिरोजाबाद। डीएवी इंटर कालेज में संकलन केंद्र बनाया गया है। यहां पूरे जिले की उत्तर-पुस्तिकाएं जमा होगीं। परीक्षा से पूर्व संकलन केंद्र पर तैयारियां चलती रहीं। साफ-सफाई से लेकर अभिलेखों को तैयार किया जाता रहा।
28 संवेदनशील एवं 17 अतिसंवेदनशील केंद्र बनें
जिले में 28 संवेदनशील एवं 17 अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं, जो सिर्फ कागजों में ही बने हैं। यहां नकल को रोकने के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया है। अन्य परीक्षा केंद्रों की तरह अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील पर ही व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा एवं जिलाध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता ने इन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग जिला प्रशासन से की है। ताकि परीक्षा केंद्र पर शिक्षक बिना भय के परीक्षा करा सकें।
सत्ता परिवर्तन का छात्रों में है भय
नकल के सहारे परीक्षा उत्तीर्ण करने की उम्मीद लगाए परीक्षार्थियों के मन में सत्ता परिवर्तन का भय है। बीजेपी की सरकार में करीब 33 प्रतिशत तक प्रदेश में रिजल्ट रहा है, जबकि सपा शासन में बंपर रिजल्ट आता रहा है। इस बार नकल माफिया भी असमंजस की स्थिति में हैं।
बोर्ड परीक्षाओं पर एक नजर
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षार्थी 48053
इंटरमीडिएट परीक्षार्थी 33530
कुल परीक्षार्थी 82927
परीक्षा केंद्र 188