{"_id":"65171119e4503c51ea07804c","slug":"ultrasound-not-done-in-womens-hospital-machine-broken-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-6021-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महिला अस्पताल में नहीं हुए अल्ट्रासाउंड, खराब हुई मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महिला अस्पताल में नहीं हुए अल्ट्रासाउंड, खराब हुई मशीन
Fri, 29 Sep 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सौ शैय्या महिला अस्पताल में शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड सेवा ठप हो गई। अल्ट्रासाउंड कराने आईं गर्भवती महिलाओं को इंतजार कर वापस लौटना पड़ा। वहीं, कुछ गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड पुरुष अस्पताल में कराए गए। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड का कोई चिकित्सक नहीं है। डीएनवी कोर्स करने आए प्रशिक्षु चिकित्सक ही अल्ट्रासाउंड कर व्यवस्थाएं संभाले हैं। वहीं, अल्ट्रासाउंड के लिए कई दिनों तक वेटिंग रहती है। शुक्रवार को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। गर्भवती महिलाएं कक्ष के बाहर इंतजार करती रहीं। अल्ट्रासाउंड कराने आसफाबाद से आई रहनुमा ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड कराने आई। लेकिन दोनों दिन अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। प्राइवेट में 1200 रुपये अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं।
इधर, नगला विष्णु से आई शिवानी गौतम ने बताया कि चिकित्सक ने बताया कि अल्ट्रासाउंड होना है। डिलीवरी होने वाली है, लेकिन अल्ट्रासाउंड कमरे में कोई डॉक्टर नहीं हैं। स्टाफ ने बताया है कि मशीन खराब चल रही है। इधर, स्टाफ के कुछ लोगों का कहना है कि अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। इसलिए उन चिकित्सकों से अल्ट्रासाउंड नहीं कराए जा रहे हैं।
-मशीन खराब होने की जानकारी मिली है। जल्द ही ठीक कराया जाएगा। जिन्हें अल्ट्रासाउंड की ज्यादा जरूरत थी, उनके अल्ट्रासाउंड पुरुष अस्पताल की मशीन से कराए गए।
विज्ञापन
बलवीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज