फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two killed in accidents , jams , Hungama

हादसों में दो की मौत, जाम, हंगामा

Thu, 25 Jun 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 25 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents , jams , Hungama
ककरऊ कोठी चौराहा पर बाइक सवार तीन लोग की ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में देवर शेर सिंह यादव (25) और विनीता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य कुसुमा देवी घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को उठाने का प्रयास किया, तो लोगों ने विरोध के साथ नारेबाजी कर दी। पीड़ित परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

थाना मटसेना के गांव आकलाबाद हसनपुर (हलपुरा) निवासी शेर सिंह यादव (25) पुत्र कालीचरन यादव अपनी भाभी विनीता उर्फ विज्जो (35) पत्नी आशाराम को दवा दिलाने अपनी बड़ी भाभी कुसुमा देवी पत्नी राजू के साथ बाइक से फीरोजाबाद आया था। दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार देवर-भाभी घर लौट रहे थे। ककरऊ कोठी के समीप एक अन्य बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने संतुलन खो दिया और असंतुलित होकर मार्ग किनारे पलट गया। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने शेर सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विनीता की मौके पर ही मौत हो गई और शेर सिंह और कुसुमा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में राहगीर शेर सिंह को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में कुसुमा देवी को आगर रेफर कर दिया गया। इधर, चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया। इस पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने गांव के ही एक युवक पर पांच लाख रुपये देकर हत्या कराने का आरोप लगाया। माला बढ़ता देख कार्यवाहक थानाध्यक्ष उत्तर की सूचना पर सीओ सिटी के साथ कई थानों का पुलिस बल क्यूआरटी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया और शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


छावनी बना दिया अस्पताल
विनीता और शेर सिंह की मौत के बाद ग्रामीणों के साथ परिवारीजनों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया। सीओ के साथ सिटी सर्किल के थानेदार शवों का पीएम न होने तक अस्पताल में कैंप करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में युवक की मौत
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। नगला खंगर क्षेत्र के गांव नानेमऊ चौराहा की समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जितेंद्र पुत्र अनवर सिंह निवासी सलेमपुर थाना नगला खंगर की मौत हो गई। युवक बाइक से दुकान से घर जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed