{"_id":"6817ac3712fd9724460297fe","slug":"two-including-youth-from-awagarh-died-in-road-accidents-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-147653-2025-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: फिरोजाबाद में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: फिरोजाबाद में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं
Mon, 05 May 2025 02:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 05 May 2025 02:15 PM IST
सार
फिरोजाबाद जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मक्खनपुर में सांड़ से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद खंदी में पलटे पड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली।
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में अवागढ़ के युवक समेत दो की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं। नारखी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मक्खनपुर में सांड़ से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
एटा थाना अवागढ़ के टोडलपुर निवासी सतेंद्र (22), रामवीर के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लेकर नगला गिरधारी की ओर जा रहे थे। नारखी के गौंछ के बाग के पास चालक को झपकी आने से असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली खंदी में जाकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली के नीचे दबने से सतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। मृतक के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा थाना शिकोहाबाद के गांव आरोंज निवासी राहुल (25) किसी काम से आगरा गए थे। परिजनों ने बताया कि वह आगरा से अपने घर वापस लौट रहे थे कि जैसे ही वह थाना मक्खनपुर के जेवड़ा रोड पर पहुंचे। तभी अचानक उनकी बाइक के सामने एक सांड आ गया। जिससे उनकी बाइक सांड से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सिर के बल सड़क पर गिर गए। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।