फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two cattle thieves were injured in an encounter in Firozabad police arrested them

UP News: मुठभेड़ में गोली लगने से दो पशु चोर घायल, पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहे थे; घेराबंदी से नहीं निकल पाए

Wed, 28 Jun 2023 09:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 09:18 PM IST
सार

फिरोजाबाद में मुठभेड़ में गोली लगने से दो पशु चोर घायल हो गए। दोनों चोर पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहे थे। लेकिन पुलिस की घेराबंदी से निकल नहीं पाए। 
 

विज्ञापन
Two cattle thieves were injured in an encounter in Firozabad police arrested them
UP News: मुठभेड़ में गोली लगने से दो पशु चोर घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की रात पशु चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार पशु चोरों का पीछा किया तो बाइक पर पीछे बैठे चोर ने फायर कर दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। इसने दोनों पशु चोरों के पैर में गोली लग गई। इससे दोनों घायल होकर बाइक से गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए भेज दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस एवं बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि थाना नसीरपुर के गांव नगला गिरधारी की ठार से दो भैंस चोरी की थी। जानकारी होने पर ग्रामीणों और पुलिस ने पीछा किया तो पशु चोर बोलेरो मैक्स पिकअप व चोरी की गई भैंसों को छोड़कर मौके से भाग गए थे। मंगलवार शाम को जब थाना पुलिस नसीरपुर कट पर संदिग्ध वाहन व व्यक्ति चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि 20 जून को पशु चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर बाइक पर सवार होकर अवैध असलाह के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए सिरसागंज की तरफ से आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष नसीरपुर संजुल पांडेय फोर्स के साथ एक्सप्रेस की सर्विस रोड पर खड़े हो गए। उधर से नगला खंगर प्रभारी महेश चंद्र फोर्स के साथ आ गए। दोनों थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार पशु चोरों को गुढ़ा अंडरपास के पास घेर लिया। पुलिस को देख पशु चोरों ने फायर किया। बचाव में पुलिस द्वारा फायर किया, जिसमें बाइक सवार दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।

सीओ तिवारी ने पकड़े गए पशु चोरों के नाम आशीष (22) निवासी नगला बिहारी और अखिलेश (25) निवासी नगला अलाई थाना करहल जनपद मैनपुरी बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।


यह भी पढ़ेंः- हलवाई की दुकान पर आटा गूथने बुलाया: गोलियों से कर दिया छलनी; अब जेल में कटेगी तीन सगे भाइयों की पूरी उम्र

आसपास के जनपदों में भी वारदात को देते अंजाम

सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों पशु चोर शातिर अपराधी हैं। इन पर जनपद इटावा, मैनपुरी, गौतम बुद्धनगर एवं फिरोजाबाद में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनका अंतर्रराज्यीय गिरोह है। यह लोग जनपद के साथ ही अन्य राज्यों से भी पशु चोरी करते हैं। 

जनपद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में पूर्व में पशु चोरों से पुलिस की कई बार मुठभेड़ हुई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पशु चोरों को मुठभेड़ में पकड़ने पर नसीरपुर और नगला खंगर प्रभारी के कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी नरसंहार: दूल्हा-दुल्हन सहित पांच कत्ल करने से पहले शिववीर ने क्या किया था ? वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed