{"_id":"58f3ac934f1c1beb02470b40","slug":"truck-driver-dragged-car-riders-up-to-a-hundred-meters","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों को सौ मीटर तक घसीटकर ले गया ट्रक चालक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों को सौ मीटर तक घसीटकर ले गया ट्रक चालक
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
कार सवारों को सौ मीटर तक घसीटकर ले गया ट्रक चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी एवं भतीजी को परीक्षा दिलाकर लौट रहे व्यक्ति की कार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद ट्रक चालक कार को तकरीबन सौ मीटर तक घसीटकर ले गया।
शिकोहाबाद की आवास विकास कालोनी निवासी मनोज गुप्ता पुत्र हरीशंकर गुप्ता अपनी पुत्री वैष्णवी और शिवानी को यूपीटीयू की परीक्षा दिलाने आगरा कार से गए थे। परीक्षा दिलाने के बाद वह घर लौट रहे थे। बिल्टीगढ़ चौराहे से आगे निकलते ही पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक किया तो कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस र्गई और ट्रक कार को करीब सौ मीटर तक घसीटता ले गया। गाड़ी को फंसा देख मनोज गुप्ता ट्रक के चालक के हाथ जोड़कर रोकने की गुहार लगाते रहे लेकिन ट्रक चालक ने नहीं सुनी। बेटी एवं भतीजी बचाओ-बचाओ की आवाज लगाती रहीं। सौ मीटर दूर ही कार ट्रक से अचानक दूर हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान कार पलटी नहीं। मनोज ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इधर, अधमपुर के समीप चालक ट्रक को रोड के किनारे खड़ा करके भाग गया। थानाध्यक्ष मक्खनपुर का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।