{"_id":"6b04109f65f066d8e307cfd5","slug":"passenger-falls-from-gomti-express-between-tundla-and-mitawali-seriously-injured-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से गिरा यात्री: कट गईं हाथ की उंगलियां, कंधे में गंभीर चोट; घायल युवक अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से गिरा यात्री: कट गईं हाथ की उंगलियां, कंधे में गंभीर चोट; घायल युवक अस्पताल में भर्ती
Mon, 23 Nov 2026 03:38 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 23 Nov 2026 03:38 PM IST
सार
टूंडला- मितावली स्टेशन के बीच गोमती एक्सप्रेस से यात्री गिर गया। यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। आरपीएफ ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस दाैरान ट्रेन भी पांच मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोमती एक्सप्रेस में सफर कर रहा एक रेल यात्री की टूंडला जंक्शन -मितावली स्टेशन के मध्य गिरकर गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने उसे टूंडला के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लखनऊ के 402, पिंक सिटी मोहन रोड निवास शोभित सिंह (39) जेपी श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रहते हैं। सोमवार को वह गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन दोपहर 12:15 बजे टूंडला स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन जैसे ही टूंडला- मितावली स्टेशन के मध्य खम्भा नम्बर 1249/33 के पास पहुंची तभी ट्रेन के दरवाजे पर खड़े शोभित ट्रेन से गिर गए तथा उनके हाथ की उंगलियां कट गई। वही, कंधे में गंभीर चोट आई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ पहुंच गई। आरपीएफ ने एंबुलेंस बुलाते हुए घायल रेलयात्री को सीएससी टूंडला भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। आफ कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी ने बताया कि ट्रेन से गिरे रेल यात्री को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वह ट्रेन के किस कोच में था, कैसे गिरा इसकी जांच की जा रही है।