{"_id":"588b9ea14f1c1b476fcf5f5c","slug":"trouble-rain-increased-mustard-potato-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, सरसों, आलू की फसल प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, सरसों, आलू की फसल प्रभावित
Amar Ujala
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
हवा बारिश से गिरी फसल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुहागनगरी में गुरुवार को हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कों व गली में जलभराव से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। सरसों व आलू की फसल खराब होने की आशंका से किसानों की नींद उड़ गई है।
गुरुवार रात बरसात से सर्विस रोड, करबला, चंद्रवार गेट, जलेसर रोड, बोधाश्रम, कोटला रोड हनुमान गंज, नगला बरी, सतीनगर, दीदामई, कश्मीरी गेट में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्विस रोड पर दिन भर जाम रहा। आगरा गेट स्थित बस स्टैंड के आसपास भी जलभराव रहा।
विज्ञापन
बरसात ने किसानों की नींद उड़ा दी। अभी सरसों की पकी हुई फसल खेत में पड़ी है, जो बरसात से खराब हो जाएगी। किसानों का कहना है कि यदि लगातार बरसात हुई तो सरसा और आलू में दाग-धब्बे पड़ने के साथ वह सड़ जाएगा।
विज्ञापन
टूंडला में बारिश से लाइनपार क्षेत्र में किसानों की गेहूं, जौ और सरसों की फसल खेत में ही गिर गई। किसान अमरसिंह सोलंकी, सुखवीर, चन्द्रवीर यादव ने बताया कि सरसों की फसल में नुकसान हुआ है। ठार तुलसी निवासी किसान मौहरमन सिंह ने बताया कि उनकी 10 बीघा आलू की फसल में पानी भरने से नुकसान हुआ है। रिजावली के किसान धीरेंद्र प्रताप सिंह, गोथुुआ के सुनील प्रतापने बताया कि यह बारिश गेहूं, जौ, आलू, मिर्च के लिए लाभकारी है।
तेज आंधी, बारिश से इंडस्ट्रियल एरिया, लालऊ, मोहम्मदाबाद, बिहारीपुर, चुल्हावली, पचोखा, रिजावली, नारखी, कोटला, मटसेना, गुरुकुल, नसीरपुर, सराय लुकमान, एका, उड़ेसर, पैगू ब्रेकडाउन में चले गए। तेज हवाओं के कारण आसफाबाद स्थित 220 विद्युत उपसंस्थान से सप्लाई बंद कर दी, जिससे पूरा शहर रात भर अंधेरे में रहा। आगरा गेट, आसफाबाद, नगला बरी, नगला पानसहाय, गणेश नगर, सुहागनगर, हिमायूंपुर, विभव क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई प्रभावित रही। टूंडला में पुलिया के पास एक पेड़ टूटकर 11 हजार लाइन पर गिर गया। गांव बन्ना, चुल्हावली में तेज हवाओं से विद्युत खंभे टूट गए। दीपा का चौराहा, विद्युत कार्यालय के सामने, सरस्वती नगर, वाल्मीकि बस्ती, न्यू शिवनगर, कच्चा टूंडला में लगे ट्रांसफार्मरों के झंपर टूट गए। इससे नगर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण कई स्थानों पर खंभे और पेड़ टूटकर गिरने से तार टूट गए थे। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर पर झंपर जल गउए। इससे टूंडला की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। शुक्रवार दोपहर तक सुचारु कर दी गई।
- अनिल शर्मा, एसडीओ विद्युत, टूंडला
अभी तक जो बरसात हुई है, वह गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। इस बरसात से फूल वाली फसलों को नुकसान पहुंच सकता है लेकिन अभी इतनी बरसात भी नहीं हुई है जिससे फसलों को नुकसान हो।
- अखिलेश पांडे, जिला कृषि अधिकारी
हाइवे पर 11 केवी पोल और जर्जर लाइन बदलने का कार्य कराया जाना है। एसएन बिजलीघर के अवर अभियंता एके वर्मा ने बताया कि आसफाबाद से एसएन बिजलीघर पर जर्जर पोल बदले जाएंगे। इसके लिए दोपहर दो से शाम छह बजे तक पूरे हफ्ते कार्य कराया जाएगा। इस दौरान शहर के तीन बिजलीघर एसएन, गांधीपार्क व सुहागनगर की सप्लाई चार घंटे तक बंद रहेगी।
करंट लगने से लाइनमैन की मौत
गांव मछरिया निवासी संजू (28) विद्युत विभाग में ठेके पर काम करता है। शुक्रवार शाम को वह मुस्तफाबाद नहर पुल पर लगे बिजली के पोल पर तार ठीक करने के लिए चढ़ा था। इसी बीच बिजली आने पर युवक को करंट लग गया और उसकी पोल से गिरकर मौत हो गई। पीड़ित परिवारीजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ जसराना के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराया।