फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Train timing display board Shikohabad

Firozabad News: शिकोहाबाद में ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड बंद, अनाउंसमेंट के भरोसे यात्री

Sun, 20 Sep 2026 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Train timing display board Shikohabad
शिकोहाबाद। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड कई दिनों से बंद पड़े हैं। ऐसे में स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी के लिए सिर्फ अनाउंसमेंट का सहारा लेना पड़ रहा है। डिस्प्ले बोर्ड बंद होने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करते समय असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगाए गए डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेनों के नाम, नंबर, निर्धारित समय और देरी से चलने की जानकारी रेलयात्रियों को बताते हैं। इससे यात्रियों को ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी मिलती है लेकिन प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 कानपुर दिशा में लगे ये बोर्ड खराब हैं।
विज्ञापन

इसके चलते यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी के लिए या तो पूछताछ केंद्र तक दौड़ लगानी पड़ रही है या फिर अनाउंसमेंट के भरोसे ही बैठना पड़ रहा है। कभी-कभी अनाउंसमेंट सही से सुनाई न देने पर यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। उधर, अधिकारियों ने बोर्ड पर नोटिस चिपकाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed