फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three years of the city government have passed, the city is on the path to development, but challenges remain.

Firozabad News: शहर की सरकार के तीन साल पूरे, विकास के ट्रैक पर दौड़ा शहर, चुनौतियां अभी बाकी

Mon, 25 May 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 25 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three years of the city government have passed, the city is on the path to development, but challenges remain.
निर्माणाधीन कल्याण मंडपम्। स्रोतः नगर निगम - फोटो : निर्माणाधीन कल्याण मंडपम्। स्रोतः नगर निगम
फिरोजाबाद। शहर की सरकार यानी नगर निगम की मौजूदा कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष आज पूरे कर लिए हैं। सोमवार को नगर निगम प्रशासन और महापौर कामिनी राठौर ने तीन साल में किए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया।
विज्ञापन


दावा किया गया है इन तीन सालों में नगर निगम ने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। शहर की सूरत बदलने और इसे आधुनिक बनाने के लिए बुनियादी ढांचा, सड़कें, प्रकाश व्यवस्था और सुंदरीकरण के मोर्चे पर बड़े पैमाने पर काम हुआ है। महापौर ने बताया कि तीन साल के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत कराए जा रहे कार्य शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 और उसके बाद के बजट से शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़कों को संवारा जा रहा है। रसूलपुर थाना से सदर जंक्शन तक 1.24 किलोमीटर लंबी सड़क का पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के रूप में विकास कराया जा रहा है। रसूलपुर पुलिस स्टेशन से आसफाबाद क्रॉसिंग तक (0.420 किमी) रोड का उन्नयन और आधुनिक लाइटिंग के साथ विकास कार्य अंतिम चरणों में है।
विज्ञापन


बाहर से आने वाले लोगों के सामने फिरोजाबाद की एक आधुनिक छवि पेश करने के लिए नगर निगम ने शहर के एंट्री पॉइंट्स पर विशेष ध्यान दिया है। इसके तहत राजा का ताल प्रवेश द्वार का भव्य और आकर्षक निर्माण कराया गया है। कूड़ा प्रबंधन और वार्डों की सफाई व्यवस्था को भी पहले से कहीं ज्यादा ठीक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने कहा कि तीन साल की अवधि में केवल कागजी काम नहीं हुआ, बल्कि जमीन पर बदलाव दिख रहा है। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि चुनौतियां अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। शहर की सरकार का अगला लक्ष्य जलभराव की समस्या से स्थायी मुक्ति दिलाना है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चौराहों का सुंदरीकरण, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और ड्रेनेज सिस्टम को आधुनिक बनाने का काम वर्तमान में भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed