{"_id":"652e7b5b4893af01b30af4c7","slug":"thieves-entered-house-and-made-away-with-jewellery-worth-lakhs-along-with-cash-in-firozabad-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: सोती रहीं मां-बेटी और घर में घुस आए चोर, 77 हजार की नकदी सहित लाखों के जेवरात किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: सोती रहीं मां-बेटी और घर में घुस आए चोर, 77 हजार की नकदी सहित लाखों के जेवरात किए पार
Tue, 17 Oct 2023 05:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Oct 2023 05:58 PM IST
सार
फिरोजाबाद में मां-बेटी सोती रहीं और घर में चोर घुस आए। चोर 77 हजार की नकदी सहित लाखों के जेवरात पार कर दिए।
विज्ञापन
चोरी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। मां-बेटी सोती रहीं और चोरों ने तिजोरी पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने मुख्य द्वार से घर में प्रवेश किया था। उनके आने और जाने की भनक तक नहीं हुई। चोर 77 हजार की नकदी और 2.50 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
घटना दक्षिण थाना क्षेत्र चाऊ मोहल्ला की है। यहां के निवासी शर्मिला त्यागी अपनी दोनों बेटियों के साथ सो रही थीं। सुबह जगार हुई तो पता चला कि घर में चोरी हुई है। पीड़िता के अनुसार वह अलमारी के पास बेटी के साथ सो रही थीं। देर रात अज्ञात चोर घर में घुस आए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: 'प्यार में लूट ली आबरू', पहले खाया विषाक्त...फिर ट्रेन के आगे लगाई छलांग, आपबीती बताते हुए फफक पड़ी महिला
विज्ञापन
चोरों ने इतनी सफाई से अपने काम को अंजाम दिया कि भनक तक नहीं लग सकी। चोर घर की तिजोरी को ताला तोड़कर करीब 77 हजार की नकदी और करीब ढाई लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष वैभव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।