फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   theft

छोटी छपैटी में मकान की कुंडी खोलकर जेबरात,नकदी चोरी

Wed, 02 Sep 2020 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
theft
छोटी छपेटी स्थित जैन गली में चोरी की घटना के पास बिखरा पड़ा सामान - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मोहल्ला छोटी छपैटी में मकान की कुंडी खोलकर चोर प्रवेश कर गए। चोर मकान से लाखों रुपये के आभूषण-नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। घटना के दौरान परिजन घर में ही सो रहे थे।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के मोहल्ला छोटी छपैटी जैन गली निवासी सुधीर जैन पुत्र मंदिर दास जैन अपने परिवार के साथ रहते है। मंगलवार शाम वह परिवार के साथ सो रहे थे। सुधीर की पत्नी नीचे के कमरे और उनका छोटा बेटा ऊपर के कमरे में सोया था।
विज्ञापन

देररात चोर मकान के मुख्य गेट की सांकल खोलकर घर में प्रवेश कर गए और बक्सा खोलकर दो सोने की चेन, दो अंगूठी, दो घड़ी, 50 हजार रुपये की नकदी, एटीएम, मोबाइल फोन एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह जगार होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। इसमें दो चोर मकान की ओर आते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण श्याम सिंह ने कहा कि छोटी छपैटी में चोरी की घटना संज्ञान में आई है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जा रही है।

माता-पिता को सुंघाया नशीला पदार्थ
फिरोजाबाद। मोहल्ला छोटी छपैटी निवासी मनीष जैन ने बताया कि चोरों ने जिस कमरे में वारदात की, वहां पिता सुधीर जैन और मां अशोक कुमारी जैन सो रही थी। मनीष ने आशंका जताई कि चोरों ने पिता और मां को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इस कारण दोनों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed