फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Theft accused who escaped from police custody caught from Mainpuri

Firozabad News: मैनपुरी से पकड़ा पुलिस अभिरक्षा से भागा चोरी का आरोपी

Mon, 12 Aug 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 12 Aug 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Theft accused who escaped from police custody caught from Mainpuri
फिरोजाबाद। शौच के बहाने मोबाइल चोरी का आरोपी लाइनपार थाने से रविवार सुबह होमगार्ड को धक्का देकर भाग गया था। रविवार देर रात ही उसे मैनपुरी से गिरफ्तार किया गया है। मामले में विभागीय जांच कराई जा रही है। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात अफसरों ने कही है। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव डाहिनी निवासी शांति देवी ने लाइनपार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि सौरभ रामनगर मार्केट से आ रहा था। तभी घर के पास योगेश निवासी नगला विष्णु ने उसकी जेब से मोबाइल चुरा लिया था। पुलिस ने दर्ज मुकदमा के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस मोबाइल चोरी के आरोपी को थाने लाकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे बैठा दिया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह आरोपी ने शौच आने की बात कही। तभी उसे शौच के लिए ले जाया जा रहा था। उस समय उसके हाथ खुले हुए थे। हाथ खुला देखकर वह मौका पाकर थाने से भाग निकला। कई पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आ सका। जानकारी पर थानेदार की नींद उड़ गई। उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस टीमों का गठन किया गया। आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गईं। पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी को मैनपुरी से गिरफ्तार किया है। दोषी पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन




थाने से भागने वाले मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह शौच के बहाने हाथ छुड़ाकर भाग गया था। इसके अलावा लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्वेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed