फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The wheel of development will run on land worth crores freed from encroachment

Firozabad News: कब्जा मुक्त कराई करोड़ों की भूमि पर दौड़ेगा विकास का पहिया

Thu, 07 Nov 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 07 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
The wheel of development will run on land worth crores freed from encroachment
फिरोजाबाद। करीब एक साल चली निरंतर कोशिशों के बाद कब्जा मुक्त कराई गई 1.30 अरब की भूमि पर शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों का पहिया सरपट दौड़ेगा। कब्जा मुक्त हुई भूमि पर होने वाले विकास कार्यों की कार्य योजना शासन को भेजी जा रही है। शहरी क्षेत्र में निरंतर प्रयासों के बाद निगम के स्वामित्व वाली करीब 34695 वर्ग मीटर बेसकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। कब्जा मुक्त भूमि पर जनहित व नगरीय विकास से जुड़े विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार कराने का काम भी शुरू कर दिया है। बता दें कि वर्ष 2017 में नगर निगम में शामिल हुईं 13 ग्राम पंचायतों व पूर्ववर्ती नगर पालिका की सीमा में स्थित भूखंडों पर अवैध कब्जों की भरमार थी।
विज्ञापन

---
कब्जे वाले भूखंडों को चिह्नित करने का काम जारी
कब्जा मुक्त कराई गई करीब 1.30 अरब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के बाद निगम प्रशासन अब अन्य स्थानों पर स्थित सरकारी भूमि को चिह्नित करने में जुटा है। संभावित भूमि पर फिलहाल तहसील प्रशासन के सहयोग से सीमांकन व पैमाइश कराई जा रही है।---
विज्ञापन

ये होंगे विकास कार्य
मुख्यमंत्री नगरोदय योजना एवं राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत निगम क्षेत्र में अर्बन प्लाजा, वर्किंग वुमेन हॉस्टल, निगम वर्कशॉप का नवीन भवन, बहुउद्देश्यीय हॉल, जोनल कार्यालय, डिजीटल लाईब्रेरी, मिनी खेल स्टेडियम, वेस्ट टू वंडर पार्क के अलावा ओपन जिम जैसे प्रस्तावों को कब्जा मुक्त कराई भूमि पर धरातल पर लाया जाएगा। ---
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-निगम के स्वामित्व वाली जो भूमि मुक्त कराई गई है, उन जगहों पर जनहित से जुड़े विकास कार्य धरातल पर लाए जाएंगे। कब्जा मुक्त कराने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
रिषीराज, नगर आयुक्त
--
कब्जा मुक्त कराई भूमि पर विकास कार्य कराए जाएंगे। विकास कार्यों का खाका तैयार करते वक्त जनहित के प्रस्तावों पर ध्यान रहेगा।
कामिनी राठौर, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed