{"_id":"69516d2ff2a575a7bf0fc87a","slug":"the-uncontrolled-car-collided-with-an-electric-pole-and-a-car-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-163967-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Sun, 28 Dec 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
सिरसागंज। थाना नगला खंगर क्षेत्र की निवासी एक युवती का विवाह मैनपुरी जनपद के बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मान्धाता निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद चार पहिया वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने 10 माह बाद ही विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना नगला खंगर के गांव बलीपुर निवासी सुरजा देवी ने तहरीर में कहा कि उन्होंने ज्योति का विवाह फरवरी 2025 में मैनपुरी जिला के थाना बरनाहाल के गांव नगला मान्धाता निवासी अर्चित के साथ की थी। उस समय विवाह में 12 लाख नकदी और घरेलू सामान दिया था। कुछ समय बाद ही पति अर्चित, ससुर राधाकिशन, सास अनिल देवी, देवर शोभित, ननद अंशिका व दमाद पंकज ने उनकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। चार पहिया वाहन की मांग करते हुए अर्चित ने ज्योति को मायके भेज दिया और कहा कि गाड़ी लेकर आना तभी वापस आना। ज्योति के माता-पिता जब ज्योति को लेकर उसकी ससुराल पहुंचे तो ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट कर वहां से भगा दिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर बेटी के ससुराल पक्ष के विरूद्ध दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।