फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The third phase of corona vaccination will start from today

कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण आज से होगा शुरू

Sun, 28 Feb 2021 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
The third phase of corona vaccination will start from today
फिरोजाबाद। जनपद में कोेरोना टीकाकरण के तीसरे चरण का शुभारंभ सोमवार को किया जाएगा। तृतीय चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और 45-59 वर्ष तक के को-मॉर्बिड (डायबिजिट, ब्लड प्रेशर आदि से ग्रसित) लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। पहले दिन एक निजी और दो सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गों को कोरोना टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में तृतीय चरण में सोमवार को कोरोना टीकाकरण सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक तीन स्थानों पर होगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिला चिकित्सालय फिरोजाबाद और स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद को नि:शुल्क टीकाकरण के लिए चयनित किया है। वहीं जीवन ज्योति हॉस्पिटल फिरोजाबाद में भी टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए पात्र को अपना पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इसमें उसकी जन्मतिथि अंकित होनी चाहिए। 45 वर्ष से 59 वर्ष तक की उम्र के व्यक्तियों को उनके वर्तमान में चल रहे इलाज की पत्रावली लाना अनिवार्य है। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि निजी चिकित्सालय में टीकाकरण के लिए नियमानुसार निर्धारित शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed