{"_id":"6ab0477ed6ffdc9d390331b1","slug":"firozabad-news-illigle-sand-mining-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-185541-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त, बाइक सहित की सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त, बाइक सहित की सीज
विज्ञापन
टूंडला। बिना परमीशन के टूंडला में हो रहे मिट्टी के बडे़ पैमाने पर खनन पर रविवार को एसडीएम ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने खनन माफियाओं पर पुलिस बल के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए मौके से अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टर- ट्रॉलियां व एक बाइक को सीज कर दिया। वहीं, खनन अधिकारी ने भी मिट्टी खनन में लगे एक ट्रैक्टर को सीज किया है।
एसडीएम दिव्या सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र टूंडला के गांव नगला शीतल अंतर्गत श्मशान के निकट अवैध तरीके से मिट्टी के खनन की दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी। सूचना पर तहसील व पुलिस टीम के साथ वे मौके पर पहुंचीं। उन्हें देख मौके से दो डंपर को चालक कच्चे रास्ते से भगा ले गए। वहीं, उन्होंने मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व एक बाइक को पुलिस की मदद से पकड़ लिया तथा उन्हें सीज करा दिया।
एसडीएम ने बताया कि खनन करने वालों पर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन व पुलिस टीमें मिलकर खनन पर रोक लगाएंगे। एसडीएम ने स्पष्ट कहा है कि मिट्टी व बालू खनन के लिए परमिशन आवश्यक है। क्षेत्र में जो भी अवैध तरीके से अवैध खनन करते पाया जाता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि वर्तमान में मिट्टी के खनन की कोई परमिशन नहीं दी गई है। वहीं, सुबह करीब साढ़े आठ बजे खनन अधिकारी मफतलाल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिट्टी का अवैध खनन करते पकड़ा। इसके साथ ही परमिशन न होने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर एफएच चौकी पर खड़ा करा दिया।