{"_id":"6ab047b68d9aa6ae230d455f","slug":"firozabad-news-atheletic-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-185484-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी में जुटा एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी में जुटा एथलीट
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स संघ की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले के एथलीट अब बरेली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं। अंडर-23 पुरुष वर्ग में विकास, शिव नारायण और श्याम 3000 मीटर स्टीपलचेज, अभिनव राज गुर्जर डिस्कस थ्रो तथा अश्विनी कुमार और विष्णु 100 मीटर में प्रतिभाग करेंगे। महिला वर्ग में डौली हैमर थ्रो में हिस्सा लेंगी।
सीनियर पुरुष वर्ग में मोनू कुमार 5000 और 10,000 मीटर, शिवेंद्र गुर्जर 1500 मीटर तथा मनीष कुमार और ललित लॉन्ग जंप में प्रतिभाग करेंगे। 26 और 27 सितंबर को बरेली में होने वाली प्रतियोगिता में भी जिले के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
संघ के अध्यक्ष श्याम पाल सिंह की अध्यक्षता में खिलाड़ियों की तैयारी चल रही है। सचिव श्यामवीर ने बताया कि खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
यूआईडी नहीं दी तो नहीं मिलेगी एंट्री
संघ ने खिलाड़ियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन खिलाड़ियों ने अभी तक एएफआई यूआईडी उपलब्ध नहीं कराई है, वे कल रात आठ बजे तक अपनी यूआईडी जमा करा दें। यूआईडी के बिना राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। सभी खिलाड़ी नियमों का पालन करते हुए शामिल होने जाएं और बेहतर प्रदर्शन करेंगे ऐसी उम्मीद है।