{"_id":"697666fb2f4dbaee290bd206","slug":"the-sog-brought-the-then-chancellor-dr-sukesh-to-js-university-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-166198-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तत्कालीन कुलाधिपति डॉ. सुकेश को जेएस यूनिवर्सिटी लेकर पहुंची एसओजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तत्कालीन कुलाधिपति डॉ. सुकेश को जेएस यूनिवर्सिटी लेकर पहुंची एसओजी
Mon, 26 Jan 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। फर्जी डिग्री प्रकरण के मामले में जयपुर जेल में बंद जेएस यूनिवर्सिटी के तत्कालीन कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव को लेकर जयपुर एसओजी की टीम शिकोहाबाद पहुंची। यहां टीम ने इस प्रकरण से संबंधित गोपनीय जांच की। टीम आधे घंटे तक यूनिवर्सिटी में रूकी रही। जांच के बाद तत्कालीन कुलाधिपति ने परिजन से मुलाकात की। जिसके बाद टीम उन्हें अपने साथ जयपुर वापस ले गई।
शनिवार को जयपुर एसओजी की टीम शिकोहाबाद पहुंची। दोपहर के समय पहुंची टीम के साथ जेएस यूनिवर्सिटी के तत्कालीन कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव भी मौजूद थे। यूनिवर्सिटी की मान्यता समाप्ति के बाद टीम किसी मामले की जांच के लिए उन्हें लेकर यूनिवर्सिटी पहुंची थी। एसओजी की टीम ने उनके साथ ऑफिस में बैठकर कुछ गोपनीय जांच की। जहां टीम एवं तत्कालीन कुलाधिपति आधे घंटे तक यूनिवर्सिटी में रूके। जांच पूरी होने के बाद उन्होंने परिजन से मुलाकात की। जिनसे मुलाकात करने के बाद टीम उन्हें अपने साथ जयपुर वापस ले गई।
फर्जी डिग्री प्रकरण की जांच अभी एसओजी की जारी है। इस मामले की जांच के लिए डॉ. सुकेश यादव को लेकर टीम शिकोहाबाद आई थी। जहां से जांच करने के बाद टीम तत्कालीन कुलाधिपति के साथ वापस जयपुर लौट गई है।
विज्ञापन
धर्माराम गिला, एडिशनल एसपी, एसओजी जयपुर