फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The police from Tundla to the Kungfori, in the night

टूंडला से कठफोरी तक रात में आराम फरमाती है पुलिस

Sat, 27 May 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 27 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
The police from Tundla to the Kungfori, in the night
रात के समय हाईवे पर सोता पुलिसकर्मी।
जेवर जैसी घटना सुहाग नगरी में न हो इसके लिए जिले में भी हाईवे पर मुस्तैदी बढ़ानी होगी।  हाईवे पर लूट और अपहरण की कई वारदातें हो चुकी हैं। हाईवे पर रात को पुलिस सोती है। पुलिस पिकेट चेक करने अधिकारी कभी कभार ही निकलते हैं। टूंडला से लेकर कठफोरी तक हालात यह है कि रात 12 बजे के बाद पुलिसकर्मी आराम फरमाते हैं। पुलिस चौकियों पर ताले पड़े नजर आते हैं।
विज्ञापन

हाईवे के साथ नगला खंगर, शिकोहाबाद, सिरसागंज, नसीरपुर थाना क्षेत्र से गुजर रहे लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे की बात की जाए तो वह भी सुरक्षित नहीं है। एक माह पूर्व बाइक सवार बदमाशों ने सिरसागंज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित उखांड मोड़ पर रिफाइनरी के इंजीनियर और उसकी पत्नी को हथियारों के बल पर लूट लिया था। वे लखनऊ से मथुरा जा रहे थे। रात 12 बजे के बाद हाईवे पर पुलिस आराम की मुद्रा में आ जाती है। चौकियों पर ताले लगे नजर आते हैं। शुक्रवार रात को आगरा गेट चौकी के साथ कोटला रोड चौकी पर ताले पडे़ थे। रात एक बजे के बाद सुभाष तिराहे पर पुलिस पिकेट सो रही थी जबकि सुभाष तिराहा महत्वपूर्ण स्थान है। वहीं रात के समय हाईवे पर कई लग्जरी वाहनों की लूट भी हुई। वारदातों को इटावा के जसवंतनगर के गांव घनश्यामपुरा निवासी विपिन उर्फ विवेक यादव ने अपने साथियों के साथ दिया था। पुलिस ने गिरोह की एक महिला सदस्य समेत पांच लोगों को जेल भेजा था।
विज्ञापन

हाईवे पर चुकी हैं कई वारदातें
-बॉक्सर गैंग ने 19 मई को शहर के प्रमुख उद्योगपति संजय मित्तल और उनके चालक का अपहरण हाईवे का प्रमुख चौराहा नगला भाऊ से कर लिया था।
-गुजरात के हीरा व्यापारी की कार को ओवरटेक कर बदमाशों ने कठफोरी के समीप लूट लिया था। कार को रसूलपुर पुलिस ने हाईवे से लावारिस हालत में बरामद किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- सारा हत्याकांड को अंजाम भी सिरसागंज थाना क्षेत्र में हाईवे पर दिया गया। मामले में अमनमणि त्रिपाठी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जांच सीबीआई ने की। अमनमणि को हत्या के आरोप में दोषी पाया गया।
- कठफोरी के समीप एंबुलेंस सवार बदमाशों ने लोहे से लदे ट्रक को ओवर टेक कर लूटा। ट्रक लूटकर ले जा रहे बदमाश पुलिस चेकिंग के चलते अरॉव के समीप छोड़कर भाग गए थे।

हाईवे पर लूट के स्थान        पुलिस की स्थिति
बनकट मोड़         नहीं रहती पुलिस
जरौली कला का मोढ़        नहीं रहती पुलिस
टूंडला ओवर ब्रिज पर        नहीं रहती पुलिस
उसायनी तिराहा        पुलिस चौकी है।
नगला गोला            नहीं रहती पुलिस
राजा का ताल        रात को पिकेट रहती है।
कोट
हाईवे और जिले के रिंग मार्गाें पर करीब 72 स्थानों पर रात के समय बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जाती है। इसी कारण हाईवे पर होने वाले अपराध में कमी आई है।
अजय कुमार एसएसपी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed