फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The officer arrived to listen to farmers blockade

किसानों की बात सुनने पहुंचे तहसीलदार का घेराव

Tue, 30 Aug 2016 01:27 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 30 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
The officer arrived to listen to farmers blockade
किसानों की बात सुनने पहुंचे तहसीलदार का घेराव - फोटो : Amar Ujala
डेढ़ घंटे तक रोके रहे किसान, 24 घंटे में हल कराने का आश्वासन
विज्ञापन

बीमार किसान के उपचार को पहुंचे चिकित्सक, आराम की सलाह
जेड़ाझाल परियोजना में उचित मुआवजे की मांग कर रहे किसानों के आंदोलन स्थल पर सोमवार को तहसीलदार शिकोहाबाद रामनरायन पहुंचे। इस दौरान किसानों ने उनका घेराव कर चार गुना मुआवजे की मांग की। करीब डेढ़ घंटे तक किसान तहसीलदार को रोके रहे। आखिरकार तहसीलदार ने डीएम को घटना की जानकारी देने और 24 घंटे में समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। इसके बाद किसानों ने उन्हें जाने दिया।

जेड़ाझाल परियोजना से जुड़े किसानों द्वारा पिछले एक सप्ताह से हाथवंत ब्लाक के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व रामवीर सिंह यादव जिलाध्यक्ष भाकियू (टिकैत) कर रहे हैं। विगत दिवस धरना दे रहे किसान नरोत्तम सिंह की तबीयत खराब हो गई थी। सोमवार को तहसीलदार शिकोहाबाद रामनरायन किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्या सुनीं। इस दौरान किसानों ने उनका घेराव कर लिया। इस पर तहसीलदार ने कहा कि किसानों की वेदना को जिलाधिकारी के समक्ष रखेंगे। प्रयास होगा कि 24 घंटे में हल निकलेे। इस दौरान बीमार किसान नरोत्तम सिंह के घर हाथवंत अस्पताल से चिकित्सक को भेजा गया। किसान को घर पर आराम करने की सलाह दी गई। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने कहा कि किसानों को हक नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्षता उदयवीर सिंह और संचालन सुरेशचंद्र भाटिया ने किया। प्रदर्शन में तेजपाल सिंह, लेखपाल, प्रीतम सिंह यादव, धर्मवीर यादव, सुरेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह, सतेंद्र कुमार, इनाम सिंह, शकुंतला देवी, किरन देवी, पूरन देवी, कमलेश कुमारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed