फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The meeting to end the strike of Tehsil Sadar failed

Firozabad News: तहसील सदर की हड़ताल समाप्त के लिए बैठक विफल

Thu, 27 Mar 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 27 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The meeting to end the strike of Tehsil Sadar failed
एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह ने अधिवक्ताओं एवं तहसील के अधिकारियों के साथकी बैठक।  - फोटो : एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह ने अधिवक्ताओं एवं तहसील के अधिकारियों के साथकी बैठक।
फिरोजाबाद। सदर तहसील में रेवेन्यू बार एसोसिएशन की तहसीलदार सदर के रवैये को लेकर चल रही हड़ताल का हल निकालने को की गई कवायद बेकार साबित हुई। अधिवक्ताओं एवं तहसील के अधिकारियों में सहमति नहीं बन सकी। अधिवक्ताओं ने तहसील सदर के अधिकारियों पर प्राइवेट स्टाफ को रखने के कारण सबसे अधिक दिक्कत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रेवेन्यू बार एसोसिएशन के द्वारा तहसीलदार सदर के रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके न्यायालय का बहिष्कार किया जा रहा था। पिछले कई दिनों से चल रहे कार्य बहिष्कार के कारण वादकारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का दावा है कि वह अपने न्यायालय में लगातार बैठ रहे हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह ने रेवेन्यू बार के अध्यक्ष मुनेशपाल सिंह एवं तहसील बार के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल ने कार्यकारिणी के साथ तहसील सभागार में बैठक की।
विज्ञापन

इसमें तहसीलदार के साथ नायब तहसीलदार मौजूद थे। इसमें हड़ताल का हल निकालने को मंथन किया गया। पहले तो अधिवक्ता सहमत हो गए। लेकिन बाद में कुछ मुद्दों पर असहमति व्यक्त की गई। अधिवक्ताओं का कहना है कि पिछले 15 दिनों से तहसीलदार एवं दोनों नायब तहसीलदारों के न्यायालय में कोई काम नहीं हो रहा है। इसके कारण दाखिल खारिज के काम प्रभावित हो रहे हैं। आरोप लगाया कि तहसील में दलालों के माध्यम से काम कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि अवैध खनन कराया जा रहा है। कई मुद्दों पर सहमति नहीं हो सकी। एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ वार्ता बुलाई थी। पहले सोमवार से काम करने पर सहमत हो गए थे। लेकिन बाद में वार्ता विफल का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed