फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The land occupied by the cemetery resist removal

कब्रिस्तान की जमीन से कब्जा हटाने का विरोध

Wed, 01 Jun 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 01 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
The land occupied by the cemetery resist removal
अतिक्रमण हटाया गया
 कोटला मोहल्ला स्थित कब्रिस्तान की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे अफसरों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि खिलाफत के बाद भी कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। बुल्डोजर चलते ही कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। निगम प्रशासन ने इस जमीन से ईंट आदि हटाने को दो दिन की मोहलत दी है। 
विज्ञापन

पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत जनता को मीठा पानी उपलब्ध कराने के लिए शहर में डेढ़ दर्जन स्थानों पर ओवरहैड टैंक, 22 सीडब्लूआर का निर्माण होना है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जल निगम को भूमि उपलब्ध कराने में जुटा है। इसके लिए कोटला मोहल्ला में कब्रिस्तान की भूमि भी चिन्हित की गई है। इसीक्रम में भू-अभिलेखों के आधार पर बुधवार को प्रशासन ने कब्रिस्तान की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की। नगर आयुक्त रामऔतार रमन, एसडीएम सदर रविंद्र कुमार मांदड़, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार जीतसिंह रॉय आदि फोर्स लेकर कोटला मोहल्ला पहुंचे। चिह्नित जमीन पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। जेसीबी चलते ही क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर विरोध किया। पर, प्रशासन ने इनकी एक नहीं सुनी। तहसीलदार सदर जीतसिंह रॉय ने बताया है कि जमीन से अतिक्रमण को हटा दिया गया है। सामान हटाने के लिए दो दिन का समय लोगों को दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed