फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The jugalbandi of strong opponents demolished the fortification

धुर विरोधियों की जुगलबंदी ने ढहा दी सपाई किलाबंदी

Sat, 03 Jul 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
The jugalbandi of strong opponents demolished the fortification
धुर विरोधियों की जुगलबंदी ने ढहा दी सपा की किलाबंदी
विज्ञापन

विधायक हरिओम व पूर्वमंत्री जयवीर सिंह से सपा को मिली पटखनी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव परिणाम आने के बाद से शुरू हुई सपा की मुहिम अंतिम क्षणों में धराशाई हो गई। राजनीतिक तौर पर एक दूसरे के धुर विरोधी विधायक सिरसागंज व पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की जुगलबंदी ने हर्षिता सिंह की जीत का रास्ता साफ कर दिया। वहीं जिले की राजनीति में भी एक नई पटकथा लिख दी।

जिला पंचायत सदस्य पद का परिणाम साफ होते ही सपाई खेमा से जीते जिपं सदस्यों की निगहबानी को लेकर सपा नेतृत्व व जिला संगठन बेहद चौकन्ना रहा। समर्थित सदस्यों की निगरानी उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने के मामले में भाजपा से दो कदम आगे रहीं। सपा की पूरी किलाबंदी ऐन वक्त पर धरासाई हो गई। आपस में धुर विरोधी रहे पूर्व मंत्री जयवीर सिंह एवं विधायक सिरसागंज हरिओम की जुगलबंदी ने सपाई रणनीति पर भारी पड़ी। परिणाम स्वरूप हर्षिता सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर आसीन करा दिया। दोनों धुर विरोधियों की जुगलबंदी को लेकर सपा नेतृत्व काफी सजग था। यही कारण रहा कि पूर्व सांसद अक्षय यादव एवं एमएलसी दिलीप यादव सपा समर्थित सभी 17 जिपं सदस्यों को अपने साथ कलेक्ट्रेट के गेट तक लेकर आए लेकिन कलेक्ट्रेट परिसर में घटे अप्रत्याशित घटनाक्रम के दौरान सपाई रणनीति चारों खाने चित्त हो गई। भाजपा की हर्षिता सिंह को छह वोटों के अंतर से जीत हासिल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed