{"_id":"6871687993a483c0aa0ee073","slug":"the-in-laws-beat-up-the-young-man-who-went-to-take-his-wife-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-152132-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पत्नी को लेने गए युवक को ससुरालियों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पत्नी को लेने गए युवक को ससुरालियों ने पीटा
Sat, 12 Jul 2025 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव मड़वा में पत्नी को लेने गए युवक को ससुरालीजन ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित पति ने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
नसीरपुर के गांव कछपुरा निवासी शैलेंद्र उर्फ कैलाश का आरोप है कि 5 जुलाई को पत्नी कुंती देवी मायके में भागवत कथा की बात कहकर ससुराल गई थी। वह पत्नी को लेने पहुंचा तो ससुरालीजन ने नहीं भेजा। इस पर कहासुनी हो गई। ससुरालीजनों ने पीड़ित को नगला खंगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जांच के बाद उसे छोड़ दिया। आरोप है कि 7 जुलाई को ससुरालीजन उसके घर में घुस आए और पीटकर घायल कर दिया।