फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The head of the union leaders will not tolerate abuse

प्रधान संघ बर्दाश्त नहीं करेगा प्रधानों का शोषण

Sun, 26 Jun 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Sun, 26 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
The head of the union leaders will not tolerate abuse
प्रधान संघ बर्दाश्त नहीं करेगा प्रधानों का शोषण - फोटो : अमर उजाला
प्रधान संघ फीरोजाबाद की बैठक में प्रधानों के शोषण एवं अधिकारों पर मंथन किया गया। संघ ने प्रधानों को 15 हजार मानदेय दिए जाने एवं पंचायत सचिव के सप्ताह में दो दिन गांव में बैठने तथा राशन विक्रेताओं का वितरण प्रमाणपत्र देने का अधिकार प्रधानों को दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रधान संघ के जिला महामंत्री रामनिवास यादव ने कहा कि अधिकारियों द्वारा प्रधानों का शोषण एवं उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना ही संघर्ष क्यों न करना पड़े। प्रधानों के हक एवं अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा। संघ के ब्लाक महामंत्री मनोज यादव ने 15 हजार रुपया प्रतिमाह मानदेय किए जाने, पंचायतों की परिसंपत्तियों के रख-रखाव में पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा प्रधानों का सहयोग करना चाहिए। अपनी पंचायतों में आवास विहीन लोगों को एक दो आवास बनाने का अधिकार दिए जाने की मांग रखी। पेयजल टंकियों को सुचारु करने के साथ राशन कार्ड सत्यापन की समय सीमा बढ़ाई जाए। संघ के मीडिया प्रभारी रामवीर दिवाकर ने कहा कि पंचायत सचिवों को सप्ताह में दो दिन ग्राम पंचायत में बैठना चाहिए, राशन विक्रेताओं के वितरण प्रमाणपत्र प्रधानों से लेना अनिवार्य किया जाए। ग्राम शिक्षा निधि के खाते का संचालन प्रधान से कराया जाए। अध्यक्षता ब्लाक इकाई अध्यक्ष नेम सिंह यादव ने की। उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, कोषाध्यक्ष रामब्रेश, सचिव सर्वेश कुमार बघेल, डीपी यादव, विक्रम सिंह ने सचिवों की ओर से प्रधानों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की निंदा की। इस दौरान जितेंद्र कुमार, तुलाराम, रामवीर, महेंद्र पाल, पूनम राजौरिया, सरोज देवी, कुबेर सिंह, इला देवी, शीलेंद्र कुमार, टीकम सिंह, कमलेश देवी, मदन सिंह, शैलेंद्र शर्मा, सीमा देवी, रामजीलाल, राधेश्याम व अजित आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed