{"_id":"befcf948cc81181b11e0d16fa7b66dc2","slug":"the-cultural-event-in-gyandeep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानदीप स्कूल में हुए सांस्कृतिक आयोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानदीप स्कूल में हुए सांस्कृतिक आयोजन
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानदीप स्कूल में मां जगरानी आभा किरण चल वैजयंती नृत्य प्रतियोगिता एवं जनपदीय सैफई महोत्सव सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। आयोजन संयोजिका डा. रजनी यादव के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि उद्योगपति बालकृष्ण गुप्त थे। मुख्य अतिथि का विद्यालय संस्थापक राधेश्याम व चेयरपर्सन शांती देवी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती व मां गायत्री के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन कर किया गया। ज्ञान दीप विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गान के द्वारा सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। चल वैजयंती व नृत्य प्रतियोगिता के सभी नियमों को प्रतिभागी टीमों को समझाया गया। इसके बाद प्रतियोगियों ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया। निर्णायकों में डा.विनीता सक्सेना, अपर्णा माथुर, मृदुला शामिल थीं। सैफई महोत्सव के गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में सिरसागंज पब्लिक स्कूल तथा दी एशियन पब्लिक स्कूल का चयन किया गया। वहीं मां जगरानी आभा किरण चल वैजयंती नृत्य प्रतियोगिता में यंग स्कालर्स एकेडमी के बच्चों ने चल वैजयंती प्राप्त की। अंत में नारी-शक्ति की संयोजिका नीतू एवं सभी सदस्याओं को संस्थापक राधेश्याम व डायरेक्टर, प्रिंसिपल डा. रजनी यादव ने सम्मानित किया।