फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The contractor along with his associates murdered the helper, two arrested

Firozabad: हलवाई की हत्या...फिर इसलिए नैनीताल चले गए हत्यारोपी, पुलिस पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

Mon, 07 Apr 2025 11:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 07 Apr 2025 11:46 AM IST
सार

फिरोजाबाद में छह महीने पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हलवाई की हत्या करने के बाद हत्यारोपी नैनीताल घूमने चले गए थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
The contractor along with his associates murdered the helper, two arrested
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी। संवाद

विस्तार

फिरोजाबाद में छह महीने पहले एक अज्ञात युवक का शव मटसेना क्षेत्र स्थित खेत में पड़ा मिला था। जिसकी पहचान होने के बाद पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को मटसेना पुलिस ने एसओजी के सहयोग से घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी ठेकेदार फरार है।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना मटसेना के आनंदीपुर करकौली निवासी रामबाबू के खेत पर 13 अक्तूबर 2024 को एक युवक का शव पड़ा मिला था। कुछ दिन बीतने के बाद मृतक के भाई अर्जुन ने बटेश्वर स्थित जैन मंदिर पर लगे पोस्टर से उसकी पहचान रामगढ़ के नैपई निवासी रविकांत के रूप में की थी। पुलिस ने मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने मामले में तीन पुलिस टीम का गठन किया था। सीओ सदर चंचल त्यागी के नेतृत्व में थाना प्रभारी शिवकुमार चौहान व एसओजी प्रभारी अमित तोमर अपनी टीम के साथ आरोपियों की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  जेल में फूट-फूटकर रोई निकिता: व्हाट्सएप चैट और वीडियो... कहां है मानव की पत्नी का फोन? मोबाइल से खुलेंगे राज
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रविवार को खैरगढ़ के बवाइन निवासी धीरेंद्र, रसीदपुर कनैटा निवासी रब्बी उर्फ रबजीत को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रेमबाबू उर्फ भूरा ठेके पर हलवाई काम करता है। रविकांत (मृतक) भी भूरा के साथ काम करता था। उसने गुजरात, अहमदाबाद और मुंबई में काम किया था। इसमें रविकांत का एक लाख रुपये का मेहनताना भूरा पर बाकी हो गया है। रुपये न देने पड़े इसी कारण ठेकेदार ने गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिलकर पहले तो उसे शराब पिलाई फिर रॉड से सिर पर प्रहार किया। इसके बाद सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
 
ये भी पढ़ें -  UP: ब्राह्मणों पर की गई ऐसी टिप्पणी...खौल उठा खून, मंत्री के बेटे की फेसबुक आईडी से हुआ पोस्ट, बवाल का डर; पुलिस तैनात


 

हत्या करने के बाद नैनीताल घूमने चले गए थे आरोपी
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने शराब पिलाने के बाद रविकांत की हत्या की थी। बाइक से शव ले जाकर आनंदीपुर ककरौली स्थित खेत में फेंक दिया था। इसके बाद तीनों आरोपी घूमने के लिए नैनीताल चले गए थे। परिजन द्वारा पूछने पर आरोपियों ने बहाना बनाते हुए कह दिया था कि रविकांत तो कई दिनों से मिला ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed