फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The Congress Centre and the state government against the performance

कांग्रेस का केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 12 Jan 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 12 Jan 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
The Congress Centre and the state government against the performance
बढ़ती महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में यूथ कांग्रेस के लोकसभा इकाई अध्यक्ष सौरभ पोरवाल के नेतृत्व में गांधीपार्क में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह को सौंपते हुए अपराधों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए लोकसभा इकाई के अध्यक्ष सौरभ पोरवाल एवं विधानसभा इकाई अध्यक्ष चांद कुरैशी ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार जनता को लूट रही हैं। किसान को उसकी लागत का मूल्य नहीं मिल रहा है। मोदी सरकार पूंजीपति का साथ दे रही है। गरीबों की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी व प्रदेश सचिव शफात खान राजू ने कहा सपा सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने में फेल हो गई। प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग एवं साजिद बेग ने कहा कि सपा शासन में बिजली आपूर्ति मिलना ही बंद हो गई। किसान, व्यापारी सभी तबके के लोग परेशान हैं। टूंडला विधानसभा इकाई अध्यक्ष रितिक श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष वकार अहमद ने कहा कि नगर निगम द्वारा आगरा, लखनऊ एवं कानपुर से अधिक टैक्स वसूला जा रहा है। शिकोहाबाद विधानसभा इकाई के अध्यक्ष अनिल यादव एवं जिला महासचिव दिलीप जाटव ने रोष व्यक्त किया। संचालन सेवादल के नुरुलहुदा लाला राइन एवं अजय शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीशचंद्र अग्रवाल, राजेश शर्मा राज, अरशद कुरैशी, विनीत चौधरी, रक्षित दुबे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम सिंह, निशांत शर्मा, निक्की शर्मा, आकाश यादव एवं कमलेश यादव बाबूराम निशंक, आशीष वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed