फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The condition of the Kanwadiya deteriorated, he was given CPR

Firozabad News: कांवड़िये की हालत बिगड़ी, दिया सीपीआर

Mon, 21 Jul 2025 05:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 21 Jul 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
The condition of the Kanwadiya deteriorated, he was given CPR
- रोटी बैंक के पदाधिकारियों और पुलिस ने कराया भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। कांवड़ लेकर आ रहा एक कांवड़िया अचानक एटा रोड पर बेसुध हो गया। उसकी सांस फूलने लगी। एंबुलेंस की मदद से संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां रोटी बैंक के पदाधिकारियों एवं अन्य समाजसेवियों ने उसका संयुक्त चिकित्सालय में उपचार करवाया।


रविवार रात 11 बजे करीब कांवड़िये जसराना-एटा मार्ग से होते हुए गंगाजल लेकर शहर में प्रवेश कर रहे थे। तभी अनीस (25) निवासी कन्नौज की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह एटा चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे बेसुध हो गया। उसकी सांस फूलने लगी। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। एटा चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे ही रोटी बैंक संस्था की ओर से कांवड़ियों के जलपान के लिए स्टॉल लगाई हुई है। रोटी बैंक के पदाधिकारी राजीव गुप्ता, प्रिंस जैन, अरुण गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि ने जब उसे ओवरब्रिज के नीचे बेसुध हालत में देखा, तो उन्होंने उसे सीपीआर देने का प्रयास किया। उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। कुछ ही देर बाद इंस्पेक्टर अनुज कुमार भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर कांवड़िये को पुलिस की गाड़ी में बिठाकर उपचार के लिए भेजने लगे। तभी एंबुलेंसकर्मी वहां आ गए, जोकि बेसुध युवक को अपने साथ चिकित्सालय ले गए। यहां उसका चिकित्सकों ने उसे भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed