{"_id":"5910790a4f1c1b3b54851a91","slug":"the-celebration-of-god-parashurama-extracted-from-pomp","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 08 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
परशुराम शोभायात्रा में झूमती महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि भगवान परशुराम की शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ एटा रोड से किया गया। समाज के वयोवृद्ध राजेंद्र शर्मा, एबज सिंह, राधामोहन और गोपाल शर्मा ने महर्षि की आरती उतारी। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह आरती व पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समापन कंपनी बाग मैदान में सभा के साथ हुआ।
शोभायात्रा एटा रोड से प्रारंभ होकर सुभाष चौराहा, ठाकुर बीरी सिंह इंटर कालेज, सब्जी मंडी, रामाश्रम, भारत माता चौक, जीजीआईसी, रामलीला मैदान, दीक्षित कॉम्पलैक्स, मुख्य बाजार दीपा का चौराहा होती हुई कंपनी बाग मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्थानों पर आरती उतारकर और पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बैंडबाजों की धार्मिक धुनों पर युवा नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में गणेशजी की झांकी, सीता-राम, लक्ष्मण, राधा-कृष्ण, पंचमुखी हनुमानजी, शिवजी का तांडव आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्र्त्रा में आतान शर्मा, राकेश दीक्षित, रवि शर्मा, मनोज शर्मा, सीताराम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, आकाश शर्मा, रिंकू लवानियां, जयजीव पाराशर, देवदत्त रावत, किट्टू शर्मा, सुनील गर्ग, मुकेश कौशिक, आरपी शर्मा आदि मौजूद रहे।