{"_id":"64da29f0bada8fe715067b04","slug":"tempo-driver-killed-while-fellow-seriously-injured-in-speeding-tractor-collision-in-firozabad-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो में मारी टक्कर, चालक की मौत जबकि साथी की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो में मारी टक्कर, चालक की मौत जबकि साथी की हालत नाजुक
Mon, 14 Aug 2023 06:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Aug 2023 06:49 PM IST
सार
फिरोजाबाद में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि साथी की हालत नाजुक बताई जा रही है। आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौक पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
हादसा मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बिल्टीगढ़ चौराहा के पास हुआ। आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र निवासी सनी (30) सोमवार की सुबह शाहदरा निवासी अपने साथी हिमांशु (24) के साथ टेंपो से सिरसागंज आया था। यहां एक व्यापारी के यहां प्लास्टिक के ड्रम उतारने के के बाद वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: 'बेटा मैं मरने जा रही हूं...और मां ने कर ली आत्महत्या', फोन पर मौत की आहट सुनकर भी कुछ न कर सका पुत्र
विज्ञापन
रास्ते में बिल्टीगढ़ चौराहा से थोड़ा आगे जाने पर पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। हालांकि उस समय चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ शिवभान सिंह राजावत ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है।