फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman commits suicide after calling her son in Firozabad

UP News: 'बेटा मैं मरने जा रही हूं...और मां ने कर ली आत्महत्या', फोन पर मौत की आहट सुनकर भी कुछ न कर सका पुत्र

Tue, 15 Aug 2023 12:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Aug 2023 12:02 AM IST
सार

फिरोजाबाद में मां ने बेटे को फोन करके कहा कि मैं मरने जा रही हूं। इसके बाद आत्महत्या कर ली। फोन पर मौत की आहट सुनकर भी बेटा कुछ न कर सका।

विज्ञापन
Woman commits suicide after calling her son in Firozabad
कॉल (सांकेतिक फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बेटे को फोन करने के बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। परेशान बेटे ने गांव के लोगों के फोन करके मदद मांगी। लेकिन जब तक लोग कुछ कर पाते, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। सारे दरवाजे अंदर से बंद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली है। 

विज्ञापन


मामला रिजावली थाना क्षेत्र के रुद्रपुर-पहाड़पुर गांव का है। गांव निवासी गीता देवी (65) पत्नी स्व. विजय ने सोमवार की सुबह फंदे से झूल गई। ग्रामीणों ने सुबह करीब पांच बजे थाने में फोन करके बताया कि गीता देवी के बेटे का फोन आया है। उसने कहा कि उसकी मां ने फोन किया है कि वह जान देने जा रही है। सूचना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- फौजी की घिनौनी हरकत: ट्रेन में युवती से की दोस्ती, फिर प्यार में दिया ऐसा धोखा; जानकर खौल उठेगा खून

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहले दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिकिया नहीं मिली। इस पर पुलिस टीम दूसरे के मकान से छत पर गई। छत के दरवाजे को तोड़कर घर में प्रवेश किया। महिला का शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। थाना प्रभारी गगन गौड़ ने बताया कि महिला ने छज्जे के एंगल से साड़ी का फंदा बनाया था। जमीन पर महिला का शव पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान थे। 

ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने बड़े बेटे योगेश की पत्नी के साथ गांव में रहती थी। बहू तीन पहले अपने पति के पास गुडगांव चली गई थी। घटना के मृतका घर में अकेली थी। महिला के दो अन्य बेटे शैलेश और करन सिंह जयपुर में रहते हैं।

यह भी पढ़ेंः- प्रधानाचार्य के पौत्र की काली करतूत: स्कूली छात्रा से बनाए संबंध, फिर खीचें आपत्तिजनक फोटो; अब दी ये धमकी

बेटो को फोन करके कही थी आत्महत्या करने की बात

ग्रामीणों ने बताया कि महिला संभवत: अवसाद से ग्रसित थी। उसने सोमवार की सुबह चार बजे अपने बेटे योगेश को फोन किया था। फोन पर उसने आत्महत्या करने की बात कही। इस पर बेटे ने गांव के अन्य लोगों को घर जाकर जानकारी करने को कहा।

घर के चार दरवाजे अंदर से मिले बंद

महिला के घर के चार दरवाजे हैं। चारों दरवाजे पुलिस को बंद मिले। बताते हैं कि महिला ने जैसे ही पुत्र को फोन किया, इसके बाद पुत्र ने ग्रामीणों को यह जानकारी दी। पुलिस को आंशका है कि महिला ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन फंदा नहीं लग सका। इसके पहले ही महिला जमीन पर गिर गई। इसके कारण उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः- घास में छिपी मिली लाश: दो दिन से लापता था युवक, ऐसे हाल में मिला शव; कांप गए घरवाले
 

सीओ अनिवेश कुमार ने बताया कि रुद्रपुर-पहाड़पुर गांव में घर के अंदर एक महिला का शव पड़ा मिला है। गले में साड़ी से बनाया गया फंदा लगा था। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजन से जानकारी करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed