फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tax,hotal

टैक्स जमा नहीं किया, नगर निगम ने सील किया होटल सूर्या

Mon, 28 Mar 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
tax,hotal
टैक्स जमा नहीं किया, नगर निगम ने सील किया होटल सूर्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। स्टेशन रोड स्थित होटल सूर्या को नगर निगम ने सोमवार को सील कर दिया। निगम के अफसरों के मुताबिक होटल पर करीब सात लाख 65 हजार से अधिक का टैक्स बकाया है। इस दौरान होटल मालिक के परिजन से नगर निगम के अधिकारियों की नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंची फोर्स ने स्थिति संभाली। होटल सील होने के बाद दुकानदार और होटल स्वामी के परिजन सड़क पर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि नगर निगम द्वारा पूर्व में कोई सूचना नहीं दी थी।
स्टेशन रोड स्थित भवन संख्या 11/2बीसी उवेश, नीतेश कुमार अग्रवाल, बदरुल रहमान, विवेक कुमार अग्रवाल के नाम से नगर निगम के अभिलेखों में दर्ज है। इस प्रॉपर्टी पर कुल 10.69 लाख से अधिक बकाया है। इसी प्रॉपर्टी में होटल सूर्या पर सात लाख 65 हजार रुपये बकाया है। नोटिस के बाद भी होटल संचालक ने टैक्स जमा नहीं किया गया। सोमवार को अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, कर निर्धारण अधिकारी पुष्पा राठौर नगर निगम के कर्मचारी और प्रवर्तन दल की टीम के साथ होटल को सील करने के लिए पहुंची। कार्रवाई की जानकारी होते ही होटल संचालक के परिजन और रिश्तेदारों के साथ दुकानदार एकत्रित हो गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। इस बीच नगर निगम अधिकारियों और होटल संचालक व पार्षद अजय गुप्ता से नोकझोंक हुई। सूचना पर कोतवाल दक्षिण रामेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। तब जाकर नगर निगम की टीम होटल को सील कर सकी। होटल स्वामी गौरीशंकर शर्मा व प्रभात जैन राजा का कहना था कि नगर निगम द्वारा पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई थी। वहीं टीम को टैक्स जमा करने के लिए 25 प्रतिशत के हिसाब से करीब दो लाख रुपये दिए भी जा रहे थे। इसके बाद भी नगर निगम की टीम ने होटल को सील कर दिया।
विज्ञापन

होटल पर सात लाख 65 हजार रुपये से अधिक बकाया है। टैक्स जमा करने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद भी होटल सूर्या के संचालकों ने टैक्स जमा नहीं किया गया। होटल सील करने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया था। पुलिस पहुंचने के बाद होटल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद राय
अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed