{"_id":"576049ae4f1c1b4a2511b99f","slug":"swargashram-millions-stolen-from-the-black-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्वर्गाश्रम के काली मंदिर से लाखों का सामान चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्गाश्रम के काली मंदिर से लाखों का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
स्वर्गाश्रम के काली मंदिर से लाखों का सामान चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छारबाग स्वर्गाश्रम स्थित काली मंदिर का जंगला काटकर चोर लाखों रुपया का सामान चुरा ले गए। इस दौरान चोरों ने मैया की पोशाक, जेवर, घंटे आदि भी नहीं छोड़ा। सूचना पर आई पुलिस और डाग स्कवायड टीम चोरों का सुराग लगाने में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं चोरी की सूचना पर मंदिर आए नगर विधायक मनीष असीजा ने भी घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
थाना लाइनपार क्षेत्र में स्थित छारबाग स्वर्गाश्रम के पुजारी ने बताया कि रोज की तरह सोमवार शाम वह काली मंदिर बंद करके घर चले गए थे। गंगा दशहरा के दिन मंगलवार की सुबह स्वर्गाश्रम समिति के पदाधिकारियों के साथ पुजारी पहुंचे, तो मंदिर का जंगला टूटा और भीतर सामान बिखरा था। इतना ही नहीं मां की पोशाक, जेवर, पीतल के घंटे, आधा दर्जन भगौने, बैटरी इन्वर्टर आदि सभी सामान गायब थे। यह देखते ही सभी लोग सन्न रह गए। मंदिर में चोरी की सूचना लगते ही भाजपा नेता सुनील शर्मा, मनोज रायबोरिया,आलोक पोद्दार, राकेश अग्रवाल, राम प्रकाश, लल्ला बाबू, प्रदीप अग्रवाल,अशोक बंसल,राजू,हरीशंकर आदि लोग पहुंचे। सूचना पर आई पुलिस ने डाग स्क्वॉयड की टीम भी बुलाई। हालांकि घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। वहीं मंदिर पहुंचे नगर विधायक मनीष असीजा ने घटना पर रोष जाहिर किया। कहा कि रात पुलिस द्वारा गश्त नहीं किए जाने से ही घटनाएं हो रही है। उन्होंने सीओ सदर को फोन करके जल्द खुलासे की बात कही। एसओ लाइनपार ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।