{"_id":"65ca231cd2d01136ee02f84f","slug":"swachhagrahis-gave-memorandum-to-the-chief-minister-on-not-getting-minimum-wage-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-117719-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: न्यूनतम वेतन न मिलने पर स्वच्छाग्रहियों ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: न्यूनतम वेतन न मिलने पर स्वच्छाग्रहियों ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
Mon, 12 Feb 2024 07:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 12 Feb 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। सक्रिय स्वच्छाग्रही की भूमिका निभा रहे स्वच्छाग्रहियों को न्यूनतम वेतन न मिलने से रोष है। स्वच्छाग्रहियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एडीओ पंचायत को ज्ञापन देकर सरकार से न्यूनतम वेतन दिलवाए जाने की मांग की है।
ब्लाॅक परिसर में एडीओ पंचायत इंद्रलता तोमर को ज्ञापन देते हुए स्वच्छाग्रही राकेश कुमार ने कहा कि एक अक्तूबर 2023 को स्वच्छता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर के नैमीशारण्य में सभी स्वच्छाग्रहियों को न्यूनतम वेतन दिलवाने की गारंटी दी थी। चार माह बाद भी मुख्यमंत्री का आदेश पूरा नहीं हो सका है। विभिन्न ब्लाॅकों में स्वच्छाग्रहियों को प्रशिक्षण दिलाया गया और उनसे काम भी कराया गया, लेकिन न्यूनतम वेतन अभी तक नहीं मिल सका है। यशवीर सिंह ने सरकार से मांग की कि स्वच्छाग्रहियों को न्यूनतम वेतन दिलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में अंकित कुमार, राजेंद्र कुमार, सीताराम आदि शामिल रहे।