फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sucide

श्रमिक और युवक ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

Tue, 03 May 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
sucide
श्रमिक और युवक ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या
विज्ञापन

फिरोजाबाद। अलग-अलग स्थानों पर युवक और श्रमिक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी गिर्राज कुमार (50) ने रविवार रात कमरे के अंदर साड़ी से फंदा लगाकर पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन जागे तो शव फंदे पर लटका देख चीख पुकार मच गई। रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष हरवेंद्र मिश्रा ने बताया गिर्राज चूड़ी जुड़ाई का काम करता था। श्रमिक ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके। वहीं उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रहना निवासी जगमोहन (35) ने रविवार रात कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि जगमोहन पर दो बेटे और दो बेटी है। पत्नी से झगड़ा होने के बाद युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed