{"_id":"bd57f122532670eab236aaea0cc07c62","slug":"subhash-remove-encroachment-from-intersection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष चौराहे से अतिक्रमण हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष चौराहे से अतिक्रमण हटवाए
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दूसरे दिन सुभाष चौराहे से अतिक्रमण हटाया। मुख्य बाजार के अतिक्रमण मुक्त होने से रेल यात्रियों और नगर की जनता ने राहत की सांस ली।
विदित हो कि टूंडला में अतिक्रमण की समस्या से सभी लोग परेशान थे। शासन के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी डा. पंकज वर्मा ने गुरुवार को दीपा का चौराहे से सुभाष चौराहे तक अतिक्रमणों को ध्वस्त करा दिया। गुरुवार को उन्होंने सभी दुकानदारों से पुन: अतिक्रमण न करने के लिए आग्रह किया तो वहीं शुक्रवार को सख्ती दिखाई। उन्होंने मुख्य वीआईपी मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया।
साप्ताहिक बाजार बंदी सफल
टूंडला (ब्यूरो)। एसडीएम के तल्ख तेवरों के मद्देनजर नगर के सारे बाजार ही नहीं प्रत्येक प्रतिष्ठान, छोटी से छोटी दुकानें भी बंद रहीं। मेडिकल सुविधाएं छोड़, चाय, पान आदि की दुकानें भी शुक्रवार को बंद रहीं। दुकानें बंद रहने से सड़कें पूरी तरह साफ नजर आईं।
विज्ञापन
भर्रा नाले पर सजा फुटपाथ बाजार, उमड़ी भीड़
टूंडला (ब्यूरो)। मुख्य बाजार से हटाकर भर्रा नाले पर व्यवस्थित किए गए फुटपाथ बाजार पर सुबह से ही दुकानदार अपना स्थान पक्का करने पहुंच गए। मुख्य बाजार से भर्रा नाले के दोनों ओर पटरी पर फुटपाथ बाजार लगाया गया। लोगों की सोच के विपरीत यहां खरीदारों की भीड़ उमड़ी।
ओवरब्रिज के नीचे बनाए 15 ब्लाक, सजे बाजार
टूंडला (ब्यूरो)। एसडीएम डा. पंकज वर्मा ने सुभाष चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटाते हुए वहां अलग-अलग बाजार बनाए हैं। ओवरब्रिज को 15 ब्लाकों में बांट दिया है और नंबर डलवा दिए गए हैं। ब्रिज के नीचे फल मंडी, मिष्ठान, गजक, ठेल और खोखे वाले, डग्गेमार वाहन, ऑटो, टेंपो स्टैंड आदि बना दिए गए हैं। व्यवस्थाएं भंग करने पर चालन की कार्रवाई की जाएगी।
टूंडला में कहीं भी अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा। अतिक्रमण होने पर संबंधित स्वयं हटा लें अन्यथा जेसीबी से हटाया जाएगा और जुर्माना वसूला जाएगा। नगर के सांवले प्रसाद रोड, मंटा रोड, कपड़ा मार्केट सहित अन्य स्थानों पर भी अभियान चलेगा। नई व्यवस्थाओं को भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डा. पंकज वर्मा
एसडीएम, टूंडला