फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Student who went to market from coaching missing, found at Delhi railway station

Firozabad News: कोचिंग से बाजार गया छात्र लापता, दिल्ली रेलवे स्टेशन मिला

Wed, 30 Jul 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 30 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Student who went to market from coaching missing, found at Delhi railway station
टूंडला: फिरोजाबाद जिले के नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गाँव गढ़ी थानी का 15 वर्षीय छात्र गौरव मंगलवार सुबह कोचिंग और फिर कॉपी-किताब लेने टूंडला जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने रात में ही पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस और परिजन छात्र की तलाश कर ही रहे थे कि सोमवार सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक यात्री ने फोन कर गौरव के प्लेटफॉर्म नंबर-10 पर होने की सूचना दी। यात्री ने गौरव की बात उसके परिजनों से भी करवाई। सूचना मिलते ही परिजन गौरव को लेने के लिए तत्काल दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


गौरव के पिता सेवाराम ने बताया कि घर में गौरव से किसी तरह की कोई अनबन नहीं हुई थी। वह दिल्ली क्यों गया, इसका खुलासा उसके घर लौटने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed